आओ खुशियों के फूल खिलायें,मिलकर प्यार के दीप जलायें !
यदि हो साथ आपका आपकी आवाज के साथ,देश को खुशहाल और समृद्ध बनायें !
विवरण
- देश की जनता को देश की वस्तुस्थिति से अवगत कराना !
- देश के नागरिकों को उसकी नागरिकता का सही मार्गदर्शन करना !
- सभी धर्म के लोगों की इज्जत कर उनका सम्मान करना एवं उनकी समस्या का निःशुल्क समाधान करना !
- गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले व्यक्तियों को सरकार द्धारा दी जा रही सुविधाओं को मुहैया करा ना !
- महिलाओं पर हो रहे जुल्म और अत्याचारों का पुरजोर विरोध करना एवं कानून की सहायता से रोक थम करना !
- सरकारी अस्पतालों में मरीजों को चिकित्सा संबंधी सुविधा मुहैया कराना व मदद करना !
- सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों द्धारा की जा रही धांधली पर नियंत्रण करना एवं पुलिस व कानून की मदद करना !
- गलियों व मुहल्लों में फेरी करने वालों को अनावश्यक सताये जाने वालों को कानूनी मदद दिलवाना !
- बाल मजदूरों को बाल मजदूरी से मुक्त कराके उन्हें शिक्षा की ओर अग्रेषित करना एवं बंधुआ मजदूरों को समाज के ठेकेदारों से मुक्त कराकर कानून की सहायता से स्वरोजगार हेतु जागरूक करना !
- मुसीबत में फंसे हुए लोगों की इंसानियत के नाते मदद करना चाहे वह किसी भी जाती या धर्म का हो !
- मिलावटखोरी पर रोक लगाना खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन की मदद से मिलावटखोर को उचित दंड दिलवाना !
- महिलाओं को यात्रा के दौरान होने वाली समस्याओं में उनकी सुरक्षा हेतु शासन द्धारा चलाई ई मुहीम को उन तक पहुँचाने का प्रयास करना !
- शिक्षा,स्वास्थ्य एवं रोजगार सरकार की जिम्मेदारी होती है की हर व्यक्ति को ये सुविधाएं मुहैया करायें एवं उसके लिए प्रयास भी करे !
- असहाय विकलांगो वृद्धों नशे में लिप्त लोगों का मार्गदर्शन कर उन्हें स्वावलंबी बनाने हेतु हर संभव प्रयास करना !
- ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों के उत्थान हेतु विभिन्न प्रकार की सहायता कर उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने का प्रयास करना !
- किसान व खेतिहर मजदूरों की समस्याओं का शासन द्धारा निदान करने का प्रयास करना एवं उन्हें विकसित कृषि के क्षेत्र की जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास करना !
- समाज में ठगों व जालसाजों के खिलाफ समाज के लोगों को जागरूक कराना !
- सामाजिक कुरीतियों में लिप्त महिलाओं व पुरुषों को उनसे दूर कर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास करना ! बाल विवाह ,दहेज़ प्रथा, स्त्री-पुरुष में समानता,नशाबंदी और नशीली दवाओं पर प्रतिबन्ध लगाना !
- लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ की बुनियाद पत्रिकारिता से जुड़े हुए युवक-युवतियों को प्रोत्साहित करना,जो समाज के लिए कार्य करते हैं उनकी मदद करने का प्रयास करना !
- छोटे व्यापारियों का सहयोग एवं व्यापर में आने वाली अनियमितताओं पर रोक लगाना एवं ग्राहक सेवा केंद्र में सलाह देना एवं जागरूक बनाने का प्रयास करना !
- पर्यावरण संतुलन बनाये रखने की दिशा में लोगों को जागरूक बनाने का प्रयास करना !
- सामाजिक व्यवस्थाओं के प्रति सजग प्रहरी बनकर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है आपकी आवाज !
- कृषि प्रधान देश में किसानों की सोचनीय दशा को ध्यान में रखते हुए कृषि नीति तैयार करना एवं उन्नत कृषि को बढ़ावा देना तथा किसानों में परस्पर सहयोग,एकता की भावना पैदा कर उन्नत कृषि को अपनाने पर बल देना एवं उनकी समस्याओं को सुलझाना व शासन तक पहुँचाना !
- ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में नागरिकों की सुविधा हेतु सामुदायिक केंद्र,धर्मशाला एवं अन्य धर्मार्थ संस्थाओं,शिक्षा संस्थानों,निःशुल्क औषधालयों का निर्माण एवं उनके संचालन की पूर्ण व्यवस्था करना !
- समय समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों,संगोष्ठियों,स्वास्थ्य रक्षा शिविर,रक्तदान शिविर,राहत शिविरों,जन जाग्रति शिविर,कला प्रदर्शिनी का आयोजन करना,प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम,बाल श्रम उन्मूलन एवं मद्यनिषेध कार्यक्रम करना !
- ग्रामीण क्षेत्रों में मुर्गी पालन,मत्स्य पालन,गौशाला,मोम पालन,फ्लोरी कला एवं अन्य उन्नत कृषि को बढ़ावा देना तथा मशरूम की खेती व प्लांटेशन कार्य के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा कर उन्हें रचनात्मक कार्यों की ओर प्रेरित कर ग्रामों का सर्व विकाश करना !
- निराश्रित महिलाओं,वृद्धजनों,अनाथ बच्चों के कल्याण हेतु विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रम चलाना,आंगनवाड़ी,बालवाड़ी,नारी निकेतन,बाल श्रमिक केंद्र,बच्चो के कल्याण हेतु कार्य करना !
- समाज में उपेक्षित लोगों जैसे अंधे,कुष्ठ रोगी व मूक बधिरों,विकलांगों व निराश्रित,लाचार वृद्धजनों के कल्याण के लिए कार्य करना बाल आश्रम,अनाथाश्रम,वृद्धाश्रम की स्थापना करना !
- कानून की सहायता से होने वाले अत्याचारों से व्यक्ति को मुक्त कराना !
- जो भी समस्या संगठन में किसी भी व्यक्ति द्धारा आने पर कानून को अपने हाथ में न लेकर लिखित रूप से निर्णय लेना !

आपकी आवाज गूंजे आसमान, तभी बनेगा देश महान !
आपका साथ,सबका अधिकार,आपकी आवाज !
क्र. नाम पदाधिकारी पिता /पति का नाम पद
1. श्रीमती विमलेश चौधरी श्री बी. एस. चौधरी अध्यक्ष
2. श्रीमती अर्चना स्व. श्री महेश कुमार जैन उपाध्यक्ष
3. श्री संतोष कुमार पांडेय श्री कन्हैया लाल पांडेय सचिव
4. श्री हरफूल सिंह गुर्जर स्व. श्री घासीराम गुर्जर संयुक्त सचिव
5. श्रीमती बीना सिंह श्री गजेंद्र सिंह सदस्य
6. श्री क्लाईमस टी. जे. श्री जोसे टी. एल सदस्य
7. श्री जामवंत सिंह श्री रामचंद्र सिंह सदस्य
8. श्री जयराम शर्मा श्री अश्विनी शर्मा सदस्य
9. श्रीमती अनीता श्री कंचन सिंह सदस्य
मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है और समाज मनुष्य की प्रयोगशाला है इसी प्रयोगशाला में रहकर मनुष्य बड़ा होता है,पलता है,बढ़ता है और समाज की विभिन्न गतिविधियों को देखता है और उनमें से कुछ करने के लिए बुराइयों को ख़त्म करने का बीढ़ा उठाता है और अपनी एक अमिट पहचान बनाता है ! वर्तमान में शासन एवं प्रशासन द्धारा व्याप्त भ्रस्टाचार एवं गरीब,असहाय,मजदूरों के हितों की योजनाओं को उन तक न पहुंचा कर उनका लाभ खुद(स्वयं) और अपने नजदीकियों को पहुंचा कर शासन की योजनाओं को पलीता लगाते है ! इन्ही सभी बुराइयों को देखकर आपकी आवाज एक सामाजिक संगठन - शासन द्धारा संचालित योजनाओं का आईना का गठन किया गया है !
समाज में नारी शक्ति अपना एक अलग स्थान रखती है !
प्राचीन काल से पुरुष प्रधान देश में नारियों को जो स्थान प्राप्त है वह उनकी योग्यता के आधार पर उन्होंने हासिल किया है !
इसी क्रम में जब हमारा देश अंग्रेजों के अधीन था उस समय विषम परिस्थिति में बहन डॉ. लक्ष्मी सहगल ने संघर्ष कर समाज में शीर्ष स्थान प्राप्त किया और आजाद हिन्द फ़ौज में प्रथम महिला कैप्टिन का स्थान प्राप्त किया और अंग्रेजों के दांत खट्टे करते हुए देश की आजादी में अतुलनीय योगदान दिया !
उन्ही के जीवन चरित्र ने मुझे संघर्ष करने एवं गरीब,असहाय,श्रमिक व जरुरत मंद लोगों के विकास हेतु कार्य करने की प्रेरणा दी !